ग़ज़ल
ऐ इश्क़ तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा
ऐ इश्क़! तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ाजिस घर से सर उठाया उस घर को खा के छोड़ा
अबरार तुझसे तरसाँ अहरार तुझसे लरज़ाँजो ज़द पे तेरी आया इसको गिरा के छोड़ा
रावों के राज छीने, शाहों के ताज छीनेगर्दनकशों को अक्सर नीचा दिखा के छोड़ा
क्या मुग़नियों की दौलत,क्या ज़ाहिदों का तक़वाजो गंज तूने ताका उसको लुटा के छोड़ा
जिस रहगुज़र पे बैठा तू ग़ौले-राह बनकरसनआँ-से रास्तरौ को रस्ता भुला के छोड़ा
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh