ग़ज़ल

ख़िरद के पास ख़बर के सिवा कुछ और नहीं

अल्लामा इक़बाल · सब कलाम देखें
ख़िरद के पास ख़बर के सिवा कुछ और नहींतेरा इलाज नज़र के सिवा कुछ और नहीं
हर इक मुक़ाम से आगे मुक़ाम है तेराहयात ज़ौक़-ए-सफ़र के सिवा कुछ और नहीं
रंगो में गर्दिश-ए-ख़ूँ है अगर तो क्या हासिलहयात सोज़-ए-जिगर के सिवा कुछ और नहीं
उरूस-ए-लाला मुनासिब नहीं है मुझसे हिजाबकि मैं नसीम-ए-सहर के सिवा कुछ और नहीं
जिसे क़साद समझते हैं ताजरन-ए-फ़िरन्गवो शय मता-ए-हुनर के सिवा कुछ् और नहीं
गिराँबहा है तो हिफ़्ज़-ए-ख़ुदी से है वरनागौहर में आब-ए-गौहर के सिवा कुछ और नहीं
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh