ग़ज़ल

कभी मोम बनके पिघल गया कभी गिरते गिरते सम्भल गया

अहमद फ़राज़ · सब कलाम देखें
कभी मोम बन के पिघल गया कभी गिरते गिरते सँभल गयावो बन के लम्हा गुरेज़ का मेरे पास से निकल गया
उसे रोकता भी तो किस तरह के वो शख़्स इतना अजीब थाकभी तड़प उठा मेरी आह से कभी अश्क़ से न पिघल सका
सरे-राह मिला वो अगर कभी तो नज़र चुरा के गुज़र गयावो उतर गया मेरी आँख से मेरे दिल से क्यूँ न उतर सका
वो चला गया जहाँ छोड़ के मैं वहाँ से फिर न पलट सकावो सँभल गया था 'फ़राज़' मगर मैं बिखर के न सिमट सका
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh