ग़ज़ल

ख़ामोश हो क्यों दादे-ज़फ़ा क्यूँ नहीं देते

अहमद फ़राज़ · सब कलाम देखें
ख़ामोश हो क्यों दाद-ए-ज़फ़ा क्यूँ नहीं देतेबिस्मिल हो तो क़ातिल को दुआ क्यूँ नहीं देते
वहशत का सबब रोज़न-ए-ज़िन्दाँ तो नहीं हैमेहर-ओ-महो-ओ-अंजुम को बुझा क्यूँ नहीं देते
इक ये भी तो अन्दाज़-ए-इलाज-ए-ग़म-ए-जाँ हैऐ चारागरो! दर्द बढ़ा क्यूँ नहीं देते
मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इन्साफ़ करोगेमुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँ नहीं देते
रहज़न हो तो हाज़िर है मता-ए-दिल-ओ-जाँ भीरहबर हो तो मन्ज़िल का पता क्यूँ नहीं देते
क्या बीत गई अब के "फ़राज़" अहल-ए-चमन परयारान-ए-क़फ़स मुझको सदा क्यूँ नहीं देते
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh