ग़ज़ल

किताबों मे‍ मेरे फ़साने ढूँढते हैं

अहमद फ़राज़ · सब कलाम देखें
किताबों में मेरे फ़साने ढूँढते हैं,नादां हैं गुज़रे ज़माने ढूँढते हैं ।
जब वो थे तलाशे-ज़िंदगी भी थी,अब तो मौत के ठिकाने ढूँढते हैं ।
कल ख़ुद ही अपनी महफ़िल से निकाला था,आज हुए से दीवाने ढूँढते हैं ।
मुसाफ़िर बे-ख़बर हैं तेरी आँखों से,तेरे शहर में मैख़ाने ढूँढते हैं ।
तुझे क्या पता ऐ सितम ढाने वाले,हम तो रोने के बहाने ढूँढते हैं ।
उनकी आँखों को यूँ ना देखो ’फ़राज़’,नए तीर हैं, निशाने ढूँढते हैं ।
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh