ग़ज़ल

किस को गुमाँ है अबके मेरे साथ तुम भी थे

अहमद फ़राज़ · सब कलाम देखें
किस को गुमाँ है अबके मेरे साथ तुम भी थे,हाय वो रोज़ो-शब के मेरे साथ तुम भी थे
यादश बख़ैर अहदे-गुज़िश्ता की सोहबतें,एक दौर था अजब के मेरे साथ तुम भी थे
बे-महरी-ए-हयात की शिद्दत के बावजूद,दिल मुतमईन था जब के मेरे साथ तुम भी थे
मैं और तकाबिले- ग़मे-दौराँ का हौसला,कुछ बन गया सबब के मेरे साथ तुम भी थे
इक ख़्वाब हो गई है रह-रस्मे- दोसती,एक वहम -सा है अब के मेरे साथ तुम भी थे
वो बज़्म मेरे दोस्त याद तो होगी तुम्हें "फराज़"वो महफ़िले-तरब के मेरे साथ तुम भी थे
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh