ग़ज़ल

इस क़दर मुसलसल थीं शिद्दतें जुदाई की

अहमद फ़राज़ · सब कलाम देखें
इस क़दर मुसलसल थीं शिद्दतें जुदाई कीआज पहली बार उससे मैनें बेवफ़ाई की
वरना अब तलक यूँ था ख़्वाहिशों की बारिश मेंया तो टूट कर रोया या ग़ज़लसराई की
तज दिया था कल जिन को हमने तेरी चाहत मेंआज उनसे मजबूरन ताज़ा आशनाई की
हो चला था जब मुझको इख़्तिलाफ़ अपने सेतूने किस घड़ी ज़ालिम मेरी हमनवाई की
तन्ज़-ओ-ताना-ओ-तोहमत सब हुनर हैं नासेह केआपसे कोई पूछे हमने क्या बुराई की
फिर क़फ़स में शोर उठा क़ैदियों का और सय्याददेखना उड़ा देगा फिर ख़बर रिहाई की
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh