Sahitya Studio

उसने सुकूत-ए-शब में भी अपना पयाम रख दिया

अहमद फ़राज़

उसने सुकूत-ए-शब में भी अपना पयाम रख दिया
हिज्र की रात बाम पर माहे-तमाम रख दिया

आमद-ए-दोस्त की नवीद कू-ए-वफ़ा में आम थी
मैनें भी इक चिराग़-सा दिल सर-ए-शाम रख दिया

देखो ये मेरे ख़्वाब थे देखो ये मेरे ज़ख़्म हैं
मैनें तो सब हिसाब-ए-जाँ बरसर-ए-आम रख दिया

उसने नज़र-नज़र में ही ऐसे भले सुख़न कहे
मैनें तो उसके पाँओं में सारा कलाम रख दिया

शिद्दत-ए-तिश्नगी में भी ग़ैरत-ए-मैकशी रही
उसने जो फेर ली नज़र मैनें भी जाम रख दिय

और "फ़राज़" चाहिये कितनी मुहब्बतें तुझे
के माँओं ने तेरे नाम पर बच्चों का नाम रख दिया

More by अहमद फ़राज़